शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण....

Wednesday, January 19, 2011

मनुष्य को कभी भी अपना अच्छा स्वभाव नहीं भूलना चाहिए।



ॐ सांई राम


एक बार एक भला आदमी नदी किनारे बैठा था। तभी उसने देखा एक बिच्छू पानी में गिर गया है। भले आदमी ने जल्दी से बिच्छू को हाथ में उठा लिया। बिच्छू ने उस भले आदमी को डंक मार दिया। बेचारे भले आदमी का हाथ काँपा और बिच्छू पानी में गिर गया।



भले आदमी ने बिच्छू को डूबने से बचाने के लिए दुबारा उठा लिया। बिच्छू ने दुबारा उस भले आदमी

को डंक मार दिया। भले आदमी का हाथ दुबारा काँपा और बिच्छू पानी में गिर गया।



भले आदमी ने बिच्छू को डूबने से बचाने के लिए एक बार फिर उठा लिया। वहाँ एक लड़का उस आदमी का बार-बार बिच्छू को पानी से निकालना और बार-बार बिच्छू का डंक मारना देख रहा था। उसने आदमी से कहा, "आपको यह बिच्छू बार-बार डंक मार रहा है फिर भी आप उसे डूबने से क्यों बचाना चाहते हैं?"
भले आदमी ने कहा, "बात यह है बेटा कि बिच्छू का स्वभाव है डंक मारना और मेरा स्वभाव है बचाना। जब बिच्छू एक कीड़ा होते हुए भी अपना स्वभाव नहीं छोड़ता तो मैं मनुष्य होकर अपना स्वभाव क्यों छोड़ूँ?"

 

मनुष्य को कभी भी अपना अच्छा स्वभाव नहीं भूलना चाहिए।
For Daily SAI SANDESH

Click at our Group address :

http://groups.google.com/group/shirdikesaibaba/boxsubscribe?p=FixAddr&email
Current email address :

shirdikesaibaba@googlegroups.com
Now also join our SMS group

for daily updates about our Google Group

Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)

http://labs.google.co.in/smschannels/subscribe/SHIRDIKESAIBABAGROUP
or
Simply type in your create message box
ONSHIRDIKESAIBABAGROUP

and send it to

+919870807070

Friday, January 14, 2011

मेरा इक तू साईं|

ॐ सांई राम

सगरे जगत में दूजा नहीं, मेरा इक तू साईं

रहना  मुझको, संग संग तेरे, बनके तेरी परछाई

 

लेके उमीदें तेरे दर पे आते

है  सारे सवाली

मांगे मुरादें लेके जाएं

भर भर दामन खाली

मेरे मालिक मेरे दाता

भाग बना दे भाग्य विधाता

अब दुख सहा न जाता

 

सगरे जगत में दूजा नहीं, मेरा इक तू साईं

रहना  मुझको, संग संग तेरे, बनके तेरी परछाई

 

तेरे चरणों की धुल उठाके,

माथे पर मैं लगाऊं

तेरी मिट्टी में जन्म लिया है,

तुझ में हे मिल जाऊं

चाहे बना दे चाहे मिटा दे,

जो चाहे वोह मुझको सज़ा दे

जीवन पार लगादे.

 

सगरे जगत में दूजा नहीं,

मेरा इक तू साईं

रहना  मुझको, संग संग तेरे,

बनके तेरी परछाई

 

For Daily SAI SANDESH
Click at our Group address :

http://groups.google.com/group/shirdikesaibaba/boxsubscribe?p=FixAddr&email

Current email address :
shirdikesaibaba@googlegroups.com

Visit us at :
http://shirdikesaibabaji.blogspot.com

Now also join our SMS group
for daily updates about our Google Group
or

Simply type in your create message box

ON<space>
SHIRDIKESAIBABAGROUP
and send it to
+919870807070
For more details Contact : Anand Sai +919810617373

Wednesday, January 12, 2011

ॐ सांई राम - Aaj Ka Sai Sandesh - Happy Lohri



ॐ सांई राम






 

  काका की नोकरानी  द्वारा दासगणु की शंका का निवारण        बाबा के वचनों में पूर्ण विश्वास कर वे शिर्डी से विलेपार्ला (बम्बई के उपनगर) में पहुँच कर काका दीक्षित के यहाँ ठहरे|दुसरे दिन दासगणु सुबह की मीठी नींद का आनंद ले रहे थे,तभी उन्हें एक निर्धन बालिका के सुंदर गीत का स्पष्ट और मधुर स्वर सुनाई पड़ा|गीत का मुख्या विषय था-एक लाल रंग की साड़ी वह कितनी सुन्दर थी,उसका जरी का आँचल कितना बढ़िया था,उसके छोर और किनारे कितने सुन्दर थे,इत्यादि|उन्हें वह गीत अति रुचिकर प्रतीत हुआ|इसी कारण उहोने बहार आकर देखा यह गीत एक बालिका -नाम्या की बहन-जो काका दीक्षित की नोकरानी है-गा रही है|बालिका बर्तन माँज रही थी और केवल एक फटे कपड़े से तन ढंके हुए थी|इतनी दरिद्र परिस्थिति में भी उसकी प्रसन्न- मुद्रा देखकर श्री दासगणु को दया आ गयी  और श्री दासगणु ने श्री ऍम.व्ही. प्रधान से उस निर्धन बालिका को एक उत्तम  साड़ी देने की प्रार्थना की|जब रावबहादुर ऍम.व्ही.प्रधान ने उस निर्धन बालिका को एक उत्तम धोती का जोड़ा दिया,तब एक शुद्धापीड़ित व्यक्ति को जैसे भाग्यवश मधुर भोजन प्राप्त होने पर प्रसन्नता होती है,वैसे ही उसकी प्रसन्नता का पारवार ना रहा|दुसरे दिन उसने नयी साड़ी पहनी और अत्यंत हर्षित होकर नाचने-कूदने लगी और अन्य बालिकाओं के साथ वह फुगड़ी खेलने में मग्न रही|अगले दिन उसने नयी साड़ी सँभाल कर संदूक में रख दी और पूर्ववत फटे-पुराने कपड़े पहन कर आई,फिर पिछले दिन के समान ही प्रसन्न दिखाई दी|यह देखकर श्री दासगणु की दया आश्चर्य में परिणित हो गयी|उनकी ऐसे धारणा थी की निर्धन होने के ही कारण उसे फटे चीथड़े कपड़े पहनने पड़ते हैं,परन्तु आज अब तो उसके पास नयी साड़ी थी,जिसे उसने सम्भाल कर रख लिया,और फटे कपड़े पहन कर भी उसी गर्व और आनंद का अनुभव करती रही|उसके मुख पर दुःख या निराशा का कोई निशान भी नहीं रहा|इस प्रकार उन्हें अनुभव हुआ की दुःख और सुख का अनुभव मानसिक स्थिति पर निर्भर है|इस घटना पर गूढ़ विचार करने के पश्चात वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे की भगवान् ने जो कुछ दिया है,उसी में समाधान वृति रखनी चाहिए और यह निश्चयपूर्वक समझना चाहिए वह चराचर में व्याप्त है|आर जो भी स्थिति उसकी दया से प्राप्त है,वह अपने अवश्य ही लाभप्रद होगी|इस वशिष्ट घटना में बालिका की निर्धना अवस्था, उसके फटे पुराने कपड़े और नयी साड़ी देने वाला तथा उसकी स्वीकृति देने वाला,ये सब इश्वर द्वारा ही प्रेरित था |श्री दासगणु को उपनिषद के पाठ की प्रत्यक्ष शिक्षा मिल गयी अर्थात जो कुछ अपने पास है,उसी में समाधानवृति माननी चाहिए|सार यही है कि जो कुछ होता है,सब उसकी इच्छा से नियंत्रित है,अत: उसी में संतुष्ट रहने में हमारा कल्याण है|

                                            *जय साईं राम *                         साईं की कृपा हम सब पर बनी रहे |






ॐ सांई राम


For Daily SAI SANDESH Click at our Group address : http://groups.google.com/group/shirdikesaibaba/boxsubscribe?p=FixAddr&email

Current email address :
shirdikesaibaba@googlegroups.com



Visit us at :
http://shirdikesaibabaji.blogspot.com

Now also join our SMS group
for daily updates about our Google Group
or


Simply type in your create message box


ON<space>
SHIRDIKESAIBABAGROUP

and send it to
+919870807070
For more details Contact : Anand Sai +919810617373


Kindly Provide Food for Birds & Other Animals.
This is also a True Service.
सुख के आने की उम्मीद पे सांई,

दुःख क्यों द्वार खटखटाता है,

यह तो मेरे कर्म है सांई,

मेरा मन क्यों तुझ को दोष लगाता है!!


तूँ तो सब का सहारा है सांई,

हर कोई तुझ को प्यारा है सांई,

तूँ तो अपने बंदों में फर्क न करता,

मेरा मन क्यों मुझको भटकाता है सांई,

ये तो मेरे कर्म है सांई....



तूँ तो दयावान है सांई,

तुझसे मिलता समाधान है सांई,

मैं यह जानूँ, देकर मुझको

दुःख तूँ आज़माता है!!!


तेरी कृपा सब पर होती सांई,

आँखें फिर क्यों दामन को भिगोती सांई,

तुझ को देकर दोष स्वयम् का,

मन ही मन वो पछताता है,

ये तो मेरे कर्म है सांई....

मैं ना चाहूँ इतना सुख सांई,

जिसमे हो तुझे भुलाने का दुःख सांई,

कभी-कभी ही लेकिन फिर भी

मुझ पे तूँ अपना हक तो जमाता है,

ये तो मेरे कर्म है सांई..

ॐ सांई राम - Happy Lohri

ॐ सांई राम
 



Origin of Lohri





The origin of the Lohri can be traced back to the tale of Dulla Bhatti. By the end of the first week of January, small groups of boys ring the doorbell of houses and start chanting the Lohri songs related to Dulla Bhatti. In turn, the people give them popcorn, peanuts, crystal sugar, sesame seeds (til) or gur as well as money. Turning them back empty-handed is regarded inauspicious.



Lohri marks the end of winter on the last day of Paush, and beginning of Magha (around January 12 and 13), when the sun changes its course. It is associated with the worship of the sun and fire and is observed by all communities with different names, as Lohri is an exclusively Punjabi festival. The questions like When it began and why is lost in the mists of antiquity.



The origin of Lohri is related to the central character of most Lohri songs is Dulla Bhatti, a Muslim highway robber who lived in Punjab during the reign of Emperor Akbar. Besides robbing the rich, he rescued Hindu girls being forcibly taken to be sold in slave market of the Middle East. He arranged their marriages to Hindu boys with Hindu rituals and provided them with dowries. Understandably, though a bandit, he became a hero of all Punjabis. So every other Lohri song has words to express gratitude to Dulla Bhatti.



Some believe that Lohri has derived its name from Loi, the wife of Sant Kabir, for in rural Punjab Lohri is pronounced as Lohi. Others believe that Lohri comes from the word 'loh', a thick iron sheet tawa used for baking chapattis for community feasts. Another legend says that Holika and Lohri were sisters. While the former perished in the Holi fire, the latter survived. Eating of til (sesame seeds) and rorhi (jaggery) is considered to be essential on this day. Perhaps the words til and rorhi merged to become tilorhi, which eventually got shortened to Lohri.



Ceremonies that go with the festival of Lohri usually comprises of making a small image of the Lohri goddess with gobar (cattle dung), decorating it, kindling a fire beneath it and chanting its praises. The final ceremony is to light a large bonfire at sunset, toss sesame seeds, gur, sugar-candy and rewaries in it, sit round it, sing, dance till the fire dies out. People take dying embers of the fire to their homes. In Punjabi village homes, fire is kept going round the clock by use of cow-dung cakes.

Wednesday, January 5, 2011

Aaj Ka Sai Sandesh





सबका मालिक एक
दुनिया में आज कितने धर्म है किस किस की इबादत लोग करते हे किसी मुस्लिम से पुचो की धरती किसने बनायीं वो ये नही कहेगा की मुहम्मद साहब ने बनायीं वो ये कहेगा की "अल्लाह" ने बनायीं. किसी ईसाई से पुचो किसने बनायीं वो इसा मसीह जी का नाम नही लेगा वो कहेगा गौड़ ने बनायीं. किसी यहूदी से पुचो किसने बनायीं वो मूसा जी का नाम नही लेगा कहेगा गौड़ ने बनायीं.किसी हिन्दू से पुचो वो ये नही कहेगा की राम जी ने बनायीं वो कहेगा की इश्वर ने बनायीं.सबने अपनी अपनी बात कह दी पर ये ""अल्लाह, गौड़, इश्वर,"" कौन हे सब जानते हे की मालिक एक ही हे मुस्लिम ने अरबी नाम बताया ईसाई ने इंग्लिश हिन्दू ने हिंदी में बताया दुनिया को सिर्फ एक सर्व शक्तिमान ने बनाया हे ...कितनी नेमते हे जो उस ऊपर वाले ने सबको दी धर्म क्या हे सिर्फ सच को मान लेना और सच्चे रास्ते पर चलना ही धर्म हे ऐसा कोई धर्म नही जो दुसरे धर्म के बेगुनाह लोगो को मारने की इजाज़त देता हो जो किसी पर जुल्म करने का हक़ देता हो धर्म तो सिर्फ सेवा और प्रेम सिखाता हे और जो सत्य सेवा और प्रेम के विरुद्ध जायेगा वो अपने धर्म का दुश्मन हे सब एक ही इश्वर की ओलाद हे फिर ये हिंसा ये मार काट ये भेद भाव क्यों हे कुछ भटके हुए लोग जो अधर्मी हे अपने लालच के लिए हिंसा का रास्ता लोगो को बता रहे हे कोई किसी की तेल सम्पद्दा पर कब्ज़ा करने के लिए किसी देश पर बहाना बना कर हमला कर रहा हे कोई किसी की ज़मीं पर कब्ज़ा करने के लिए आतंकियों को भेज रहा हे कोई सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए किसी की भावनाओ को किसी विशेष समुदाय के खिलाफ भड़का रहा हे और हम सब उनके हाथो की कटपुतली बने हुए हे हमारी बुद्धि ये काम नही कर रही की हम इश्वर की संतानों को मार रहे हे फिर इश्वर केसे हमें जन्नत देगा मारना तो उसे चाहिए जो हम सबको इस्तेमाल कर रहा हे .....जो लोग मंदिर मस्जिद या गिरजा घर तोड़ते हे वो इश्वर के घर को तोड़ते हे वो सब पापी लोग हे उन्हें इश्वर का उपासक होने का ढोंग नही करना चाहिए क्योकि अगर सच्चा भक्त होगा तो इश्वर के घर को न तोड़ेगा वो तो अधर्मी और नास्तिक हे सिर्फ सत्ता का लोभी हे.. जो धार्मिक फसाद करने चाहे उसका सामाजिक बहिष्कार करो क्योकि हमारा समाज अब तरक्की चाहता हे इसलिए ओ नोजवानो इश्वर को समझो और हिंदुस्तान के विकास के लिए आगे बडो हिन्दू या मुस्लिम बाद में बनो पह् ले पहले इंसान की ओलाद हो इंसान बनो।
सबका मालिक एक





For Daily SAI SANDESH

Click at our Group address :

http://shirdikesaibabaji.blogspot.com/
Now also join our SMS group

for daily updates about our Google Group

Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)

http://shirdikesaibabaji.blogspot.com/

or

Simply type in your create message box

ON SHIRDIKESAIBABAGROUP

and send it to

+919870807070

For more details Contact : Anand Sai +919810617373

For Donation